Hoshairpur

नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रि. डा. विधि भल्ला को किया सम्मानित:संजीव अरोड़ा

होशियारपुर: रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में डी.ए.वी. कालेज ऑफ़ एजुकेशन (बी.एड.) को पिछले वर्ष किए गए नेत्रदान संबंधी कार्यों के लिए विशेष तौर पर प्रशंसा पत्र देकर प्रि. डा. विधि भल्ला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने बताया कि डी.ए.वी. कालेज द्वारा पिछले वर्ष नेत्रदान संबंधी जो कार्य किए गए उनमें छात्रों द्वारा स्किट के माध्यम से व अन्य कई प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा विद्यार्थी वर्ग व स्टाफ को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया।

इसके साथ-साथ कालेज की ओर से प्रत्येक वर्ष जो नेत्रदान संबंधी जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है अति प्रशंसनीय कार्य है। और श्री अरोड़ा ने कहा कि सोसाइटी का यह प्रयास रहेगा कि युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा नेत्रदान मुहिम के साथ जुड़े, और लोगों को नेत्र दान प्रण पत्र भरने के लिए प्रेरित करें। क्यों जो कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है जिन्हें रोशनी देने का प्रयास किया जा सके।

इस मौके पर महासचिव प्रो. दलजीत सिंह ने कहा कि सोसाइटी का प्रत्येक सदस्य दृढ़ संकल्प के साथ निस्वार्थ भाव से इस पुण्य के कार्य में लगा हुआ है ताकि सोसाइटी का जो उद्देश्य है, कि देश से कॉर्नियल अंधेपन को जड़ से खत्म करना है उसे पूरा किया जा सके। और उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए क्योंकि समाज सेवा का सौभाग्य परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद से ही मिलता है जिसे प्राप्त करने के लिए ही मानव जीवन का अवतरण हुआ है।

सम्मान प्राप्त करते हुए प्रि. डा. विधि भल्ला ने सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि नेत्रदान जागरूकता के लिए जो सम्मान की प्राप्ति हुई है उसके लिए वह सोसाइटी के आभारी रहेंगे। और उन्होंने कहा कि वह आगे भी समय-समय पर कॉलेज स्तर पर छात्रों को जागरूक करने हेतु सेमिनारों का आयोजन करते रहेंगे जिससे विद्यार्थी वर्ग भी नेत्रदान प्रण पत्र भरने हेतु आगे आए।

डा. विधि भल्ला ने विशेष तौर पर चेयरमैन संजीव अरोड़ा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा समाज सेवा के पुंज है और सेवा कार्यों को अपना धर्म मानते हैं क्योंकि आंखों का दान लेकर किसी को रोशनी प्रदान करना ईश्वरीय देन से कम नही है।

इस अवसर पर प्रो. डा. मोनिका, प्रो. दलजीत सिंह, अश्वनी कुमार दत्ता, वीना चोपड़ा व कृष्ण किशोर भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page