कीर्ति नगर में धूमधाम से करवाया गया मां भगवती जागरण


होशियारपुर: शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी व मां भगवती जागरण कमेटी मुहल्ला कीर्ति नगर, होशियारपुर में मोहल्ला कीर्ति निवासियों के सहयोग से सोसायटी व जागरण कमेटी प्रधान कुलदीप धामी के नेतृत्व में 17वां मां भागवती जागरण करवाया गया।
जिसमें महंत रतन लाल, अंतरराष्ट्रीय कलाकार विशाल कतना, गायिका सलोनी होशियारपुर व दीपक आदिया अपनी झांकियों से समय बांधा। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई मुख्य मेहमान के रुप में उपस्थित रहे। जागरण में श्रद्धालुओं के लिया अटूट लंगर लगाया गया।

इस मौके पर राकेश भाटिया, संतोष चौधरी, सनी ठाकुर, मनीष पाल, आशीष मौर्या, उमेश गुप्ता, उदय सिंह, दीदार सिंह, विकास ठाकुर, ओंकार सिंह, विशाल दरोच, नवलेश कुमार, लवी, सुखविंद्र निका, बबल धामी, कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह जसविंदर कुमार, प्रियंका कौशल, मधु वाला, जोरा सिंह, राम निवास, राज कुमारा, रणवीर राणा, मनोज कुमार, अमरेश कुमार, परवीन कुमार, जागीर सिंह, नितिन शर्मा, वरिंदर कुमार आदि उपस्थित रहे।



