Hoshairpur

आशा किरन स्कूल में जसमीत की याद में अधयापकों का सम्मान

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): जेएसएस आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में अध्यापक दिवस मनाया गया, जिसमे मुखय मेहमान के तौर पर तरुन चावला सीएफओ एंड डायरेक्टर वर्धमान कंपनी शामिल हुए जिनका स्पेशल बच्चों की तरफ से पौधें देकर सम्मान किया गया, इस मौके स्कूल की प्रिंसीपल शैली शर्मा ने अध्यापक दिवस पर अपने विचार पेश किए।

उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृषणन हमारी प्रेरणा है, इस मौके स्पेशल बच्चों और डिप्लोमा कर रहे छात्रों ने सभयाचारक प्रोगराम भी पेश किया। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के पैटर्न परमजीत सिंह सचदेवा ने अपने विचार पेश किए, हर साल की तरह जसमीत अैवार्ड आफ अैकसीलैंस जो कि कर्नल गुरमीत सिंह के बेटे जसमीत की याद में टीचिंग एंड नान टीचिंग स्टाफ को दिया जाता है।

आशादीप वैलफेयर सोसायटी के जनरल सेके्रटरी गुरमीत सिंह ने इस मौके 50 हजार के कैश इनाम वैस्ट अध्यापकों और स्टाफ को बांटे। जेएसएस आशा किरन स्पेशल स्कूल एंड टीचर्ज ट्रेनिंग इंस्टीचयूट में लैक्चरार प्रेम कुमार और जेएसएस आशा किरन स्कूल की श्रीमती रजनी बाला समेत 6 सहायक स्टाफ को यह सममान दिया गया।

इस मौके तरुन चावला ने अध्यापक दिवस पर अपने विचार पेश किए और कहा कि स्पेशल बच्चों को समाज की मुखय धारा से जोडऩा महान कार्य है जो कि आशा किरन स्कूल का स्टाफ कर रहा है। इस मौके सीए तरनजीत सिंह, मलकीत सिंह महेड़ू, मस्तान सिंह ग्रेवाल, एडवोकेट हरीश चंद्र अैरी, राम आसरा, विनोद भूषण अग्रवाल, जगमोहन दर्दी, लोकेश खंना, कोर्स कोआरडीनेटर वरिंदर कुमार, हरमेश तलवाड़, वाइस प्रिंसीपल इंदू बाला, प्रिंसीपल शैली शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page