धनवंतरी वैद्य मंडल की तरफ से पांच दिनों का फ्री मेडिकल कैंप चौहाल में शुरू


होशियारपुर,25जुलाई ( हरपाल लाडा ): सावन माह के मेला माता चिंतपूर्णी के नवरात्रों के शुभ अवसर पर धनवंतरी वैद्य मंडल की तरफ से आज पांच दिनों का फ्री मेडिकल कैंप वैद्य सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में चौहाल में शुरू हुआ। जिसका उदघाटन प्रशोत्तम दास शर्मा ,बलजिंदर राम एवं कुलबीर सिंह कैनेडा वाले ने मिल कर किया।
जानकारी देते हुए प्रधान सुमन सूद ने बताया कि माता रानी के दरबार में जाने वाले लोगों की सेवा करके पुण्य की प्राप्ति होती है इसके अलावा राहगीरो को भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र मकसद आयुर्वेद का प्रचार व प्रसार करना है I

इस कैंप में वैध दिन रात लोगों की सेवा करेंगे कैंप के दौरान धनवंतरी वैद्य मंडल के 62 वैद्य सदस्यों द्वारा मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। कैम्प में निरंजन दास, इकबाल सिंह, हरदेवल सिंह, अजमेर सिंह,अजय कुमार,तरुण कुंद्रा, सुखविंदर समरा,अशोक कुमार बोहरा लुधियाना,मनप्रीत कौर,चमनलाल, इंद्रजीत कौर,चारू वालिया, राधिका,हरविंदर हैरी,शमशेर सिंह, मनजीत कौर, धर्मेंद्र, भूपिंदर, सरबजीत कौर,परमजीत सिंह,जोगिंदर कौर, गोपाल किशन,विजय कुमार पठानकोट,हकीकत राय आदि वैध सेवा कर रहे है।



