ईशान मेहरा के जन्मदिवस पर बाला जी क्रांति मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग


होशियारपुर 19 जुलाई ( हरपाल लाडा ) : बाला जी क्रांति मंच की ओर से ज़िला प्रधान ईशान मेहरा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक मॉडल टाउन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना था कि खुशी के अवसरों को सेवा में बदलना ही सच्चा उत्सव होता है।
कार्यक्रम में बाला जी क्रांति मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री बब्बा हांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि, “रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है जिससे आपके शरीर का रक्त किसी जरूरतमंद की नसों में दौड़ता है और उसकी जिंदगी बचाने का जरिया बनता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि हर युवा को साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे समाज में जीवनदायिनी सहायता की एक मजबूत श्रृंखला बन सके।
इस अवसर पर मंच के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से अशोक कुमार, कुनाल कालिया, डॉ. विनय, अजय सहोता, पम्मा नरूणंगल, लल्ली, पवन, ऋषु गिल, अनिल गोपाल, माणिक, मिठु बाबा, सत्यम, संजय गुप्ता, राकेश कुमार, बब्बा शि (हरियाणा), जगमोहन वालिया, दिव्यांशु कौशल, अजय, साहिल जोशी, पुनीत अग्रवाल, रमन नैयर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह रक्तदान शिविर न सिर्फ सेवा और समर्पण का प्रतीक बना, बल्कि युवाओं को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश भी दिया कि जीवन के हर उत्सव को हम समाज सेवा के साथ जोड़ सकते हैं।

बाला जी क्रांति मंच द्वारा आयोजित यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम सिद्ध हुआ है।



