Hoshairpur

नामांकन के तीसरे दिन सरपंचों के लिए 7 व पंचों के लिए 40 नामांकन पत्र हुए दाखिल

होशियारपुर, 16 जुलाई ( हरपाल लाडा ): डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव 27 जुलाई 2025 (रविवार) को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले में सरपंचों के 4 और पंचों के 151 रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव होगा।

उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए नामांकन के आज तीसरे दिन सरपंचों के लिए 7 नामांकन प्राप्त हुए, जबकि पंचों के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि आज होशियारपुर-1 से पंचों के लिए 4, होशियार-2 से सरपंचों के लिए 1 व पंचों के लिए 9, भूंगा से पंचों के लिए 3, माहिलपुर से सरपंचों के लिए 1 व पंचों के लिए 7, गढ़शंकर व टांडा में पंचों के 5-5, दसूहा व मुकेरियां में पंचों के लिए 2-2, हाजीपुर में पंचों के लिए 1, तलवाड़ा में सरपंचों के 5 व पंचों के लिए 2 नामांकन पत्रों को दाखिल किया गया।

उन्होंने बताया अभी तक सरपंचों के लिए 7 व पंचों के लिए 48 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) तक, रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों के कार्यालय में दाखिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 (शनिवार) दोपहर 3 बजे तक है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद उसी दिन संबंधित मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page