फगवाड़ा में भारी मात्रा में बरामद गौमांस पर बाला जी क्रांति मंच ने जताई गहरी चिंता, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग


फगवाड़ा, 7 जुलाई ( हरपाल लाडा ): फगवाड़ा के एक नामचीन होटल के पीछे स्थित स्टोर से भारी मात्रा में कथित गौमांस की बरामदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस अत्यंत निंदनीय घटना पर बाला जी क्रांति मंच ने गहरा आक्रोश व संवेदना प्रकट की है। मंच के संस्थापक बब्बा हांडा ने इसे पंजाब की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की।
बब्बा हांडा ने कहा कि “फगवाड़ा जैसे धार्मिक व शांतिपूर्ण शहर से इस प्रकार की घटना का उजागर होना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले भी बीते वर्ष फगवाड़ा की गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंश की रहस्यमयी मौत हुई थी, जिसके कारणों का आज तक खुलासा नहीं हो सका। अब इस होटल स्टोर से भारी मात्रा में गौमांस की बरामदगी बेहद चिंताजनक है। इसके पीछे किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। सरकार को चाहिए कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच करवाए और दोषियों को सख्त सजा दे।”

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हरियाणा में एक गौशाला की छत गिरने से बड़ी संख्या में गौवंश की दुःखद मृत्यु हुई, जिस से पूरे देश में गौवंश की दुर्दशा और तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो समाज के लिए खतरे की घंटी हैं।
इस मौके पर बाला जी क्रांति मंच के जिला प्रधान ईशान मेहरा ने कहा कि “जब राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी, तब गौ सेवा और गौशालाओं के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए गए थे। लेकिन वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में गौसेवा को प्राथमिकता नहीं दी गई। यहां तक कि गौ (कर)फंड से जुड़े करोड़ों रुपए की भी गड़बड़ियां सामने भी नहीं आई हैं, जो गौसेवा के नाम पर कलंक हैं।”

बाला जी क्रांति मंच ने सरकार से मांग की है कि फगवाड़ा की इस घटना को एक उदाहरण बनाते हुए अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसी कठोर धाराएं लगाई जाएं। साथ ही प्रदेश में गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा की जाए और गौवध से संबंधित मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए।इस अवसर पर हरीश वर्मा, जिला वाईस प्रधान अशोक कुमार, सेक्रेटरी कुणाल कालिया, विनीत सूद, सुशांत , बब्बा , डॉ विनय , माणिक, करण , रमन नैयर , रिशु गिल , दीक्षांत , वीरेन हंडा , अजय आदि उपस्थित हुए ।




