Hoshairpur

गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में पहला दिन त्यौहार की तरह मनाया जाएगा: डी.ई.ओ.ललिता अरोड़ा

होशियारपुर 28जून ( हरपाल लाडा ): नेशनल कमिशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ़ चाइल्ड राइट द्वारा प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों को खुशी से वापस लाने के लिए आओ स्कूल चले जश्न मनाने के दिए निर्देशों के तहत जिले के सभी स्कूलों में जशन मनाया जाएगा।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा ने बताया कि छुट्टियों के बाद स्कूल का पहला दिन त्यौहार की तरह मनाया जाएगा। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए की स्कूल वापस आने पर विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया जाए। स्कूल बोर्ड पर विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक तथा प्रेरणात्मक विचार लिखें जाए। इसके अतिरिक्त स्कूल में पूरा दिन खेल, कहानी कथन तथा कलात्मक गतिविधियां जैसे चित्रकला हस्तकला आदि आयोजित की जाए। यह बच्चों के लिए स्कूल वापस आने के लिए एक यादगार पल होंगे।

उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिए कि इस दिवस को मनाने के लिए अगर संभव हो सके तो एक दिन पहले तैयारी की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने को अकादमिक कैलेंडर में महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। उन्होंने कहा की छुट्टियों के बाद बच्चे अपने मित्रों और अध्यापकों को मिलने का इंतजार करते हैं।

उन में से कुछ एक में पढ़ाई को लेकर पाया जाने वाला डर भी इस दिन को शानदार तरीके से मनाए जाने से खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे फिर से अपने आप को पढ़ाई के साथ जोड़ने में इस तरह का त्यौहार मनाया जाने के चलते उत्साहित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page