संस्कारी टीम होशियारपुर द्वारा “दुआओं के घर” ओल्ड ऐज होम में नेत्र जांच शिविर का आयोजन


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): समाज सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए संस्कारी टीम होशियारपुर द्वारा “दुआओं के घर” ओल्ड ऐज होम में नेत्र जांच (Eye Check-up) शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आर.एस. ऑप्टिकल से सतविंदर जी एवं उनकी पूरी टीम ने विशेष रूप से भाग लिया और बुज़ुर्गों की आँखों की जाँच कर आवश्यक सलाह एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए।
शिविर में उपस्थित बुजुर्गों ने संस्कारी टीम के इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह की सेवाएँ समाज में संवेदनशीलता और मानवीयता का संदेश देती हैं। शिविर के दौरान बुजुर्गों को आँखों की देखभाल के महत्व, नियमित जांच और सही समय पर इलाज के बारे में भी जानकारी दी गई।

संस्कारी टीम होशियारपुर के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उम्र वर्ग तक जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति सजगता फैलाना भी है। टीम ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में वे और भी कई सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिनसे समाज के ज़रूरतमंद वर्गों को सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर टीम के सदस्य अत्यंत उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना हमारे संस्कारों का अहम हिस्सा है। इस तरह के आयोजनों से समाज में सहयोग और संवेदना की भावना और भी मजबूत होती है।




