Hoshairpurਪੋਲੀਟੀਕਲ

वायदे पूरे करने की जगह किसानों व कर्मचारियों पर जुल्म ढाह रही मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (5 मार्च)( हरपाल लाडा ) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कारगुजारी की कड़ी अलोचना करते हुए कहा हैं कि भगवंत मान पहले किसानों को केंद्र सरकार के खिलाफ अंदोलन करने के लिए उकसाते रहते थे, पंरतु अब जब किसानों ने आम आदमी पार्टी सरकार से उसके द्वारा किसानों से किये वायदे पूरे करने के लिए कहा तो मान सरकार ने उन्हें नजरबन्द कर दिया।

आम आदमी पार्टी ने किसानों को सभी फसलों पर एम.एस.पी देने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया जा सका जब कि हरियाणा सरकार अपने किसानों को सभी फसलों व सब्जियों आदि पर एम.एस.पी दे रही हैं। अपनी मांगों के लिए अंदोलन करने वाले किसान नेताओं की नजरबंदी अति निंदनीय हैं। उन की मांगों के संबध में बैठकर बातचीत से भगवंत मान को समस्या का समाधान ढूढ़ना चाहिए।

इसी प्रकार सत्याग्रही तसीलदारों की बर्खास्तगी भी अंदोलन के सवैधानिक अधिकारों डाका है । श्री सूद ने कहा कि भगवंत मान सरकार अब तक अपनी पार्टी के मंत्रियों व विधायकों जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उन के खिलाफ तो कोई कारवाई कर सकी , परन्तु छोटे कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के केसो में फसाया जा रहा हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव के समय पंजाब के कर्मचारियों से बड़ी-बड़ी रकमें इकठी की जिसकी भरपाई के लिए उन्हें जबरदस्ती भ्र्ष्टाचार की और धकेला गया।

जनता में भ्रष्टाचार के कारण मची हाहाकार को शांत करने के लिए मान सरकार ने कुछ कर्मचारीओ पर भ्रष्टाचार विरोधी कारवाई शुरू कर दी। इस के फलस्वरूप राजस्व अधिकारियों को छुट्टी पर जाना पड़ा। इससे पहले पॉवरकॉम कर्मचारी यूनियन ने भी इसी कारण उन के कर्मचारियों पर किये गए केसों का विरोध किया था ।

उन्होंने कहा कि मान सरकार प्रशासनिक तौर पर पूरी तरह भ्रष्ट व नकारा साबित हुई हैं। हड़ताली किसानों और कर्मचारियों के खिलाफ करवाई करके उनके सवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं, जो कि अति निंदनीय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page