अटल जी का जीवन सुशासन की प्रेरणा : निपुण शर्मा


होशियारपुर (25 दिसंबर): जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और सुशासन की एक नई परंपरा स्थापित की। उन्होंने कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।अटल जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं।आज केंद्र में मोदी सरकार व राज्यों में भाजपाशासित सरकारें उन्हीं के विचारों को आत्मसात कर जनसेवा के कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद और जिला महामंत्री सुरेश भाटिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

और उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुशासन के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बिन्दुसार शुक्ला,जिंदू सैनी, अश्वनी गैंद, जसविंदर सिंह,भारत भूषण वर्मा, चिंटू हंस,अश्वनी ओहरी,धीरज ऐरी,कुलवंत कौर, संतोष वशिष्ठ, पार्षद नरेंदर कौर, पार्षद गुरप्रीत कौर, परमजीत कौर,अमरजीत सिंह लाडी, जतिंदर पुरी,राजा सैनी,विपुल वालिया, गगनदीप सैनी,राजन शर्मा, सूरज शर्मा,यशु जैन, अरुण जैन,कमल सैनी,रमन कुमार, कुर्बान, राजिंदर मोदगिल,रवि भल्ला,जसपाल सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।




