Hoshairpurਸਪੋਰਟਸ

अंतर जिला सीनियर क्रिकेट में होशियारपुर ने नवांशहर को 70 रन से हरायाः डा. रमन घई

होशियारपुर : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता में होशियारपुर की टीम ने नवांशहर को 70 हराकर 4 अंक अर्जित कर लिए। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने 50 ओवरों के इस मैच में टॊस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रचित सोनी ने लगातार अपना दूसरा अर्धशतक 57, कुलवीर सिंह ने 51 रन, वैभव सहदेव ने 26, शुभम व मनवीर सिंह हीर ने 25-25 रन का योगदान दिया।

नवांशहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाशदीप ने 4 तथा मानव वशिष्ट ने 2 खिलाड़ियों को आऊट किया। 50 ओवरों में जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी नवांशहर की टीम 44.2 ओवरों में 182 रन बनाकर आल आऊट हो गई। नवांशहर की ओर से मोहित ने 56, मानव वशिष्ट ने 42 रन का योगदान दिया।

होशियारपुर की ओऱ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान कर्मवीर, रजत शर्मा व हैरल वशिष्ट ने 2-2 विकेट, गुरशरण हीरा, मनजिंदर सिंह, विशाल बंगा तथा कुलवीर सिंह ने 1-1 खिलाड़ी को अऊट किया। डा. घई ने होशियारपुर की टीम को इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी।

इस मौके पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां व समूह एशोसिएशन की तरफ से टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह मेहनत व लग्न से टीम खेल रही है उससे टीम आगे भी अपना बढ़िया प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, महिला कोच दविंदर कल्याण ने भी टीम को बधाई। डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला जिला मोहाली टीम के साथ खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page