Hoshairpur

मां अन्नपूर्णा मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): श्री नंद अन्नपूर्णा चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर सुबह 8 बजे वेद पाठियों का वरण किया गया और दोपहर 11 बजे कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरु हुई तथा गऊशाला बाजार, बैंक बाजार, दाल बाजार, प्रताप बाजार, गुड़ मंडी, कश्मीरी बाजार, घंटाघर, अफगान रोड से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर विश्रामित हुई। इस दौरान महिला एवं पुरुष संकीर्तन मंडली ने भगवन्नाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर भजन कैसा जादू डाला रे काली कम्बली वाले ने, पर श्रद्धालु खूब नाचे।

इस मौके पर यजमान अनिल संघानिया, गीता संघानिया, हेमंत संघानिया जुगमन संघानिया, रिशु ने मुख्य यजमान के रुप में पूजा अर्चना की। बाद दोपहर 3 बजे अरूणी लकड़ी से अग्नि को प्रकट किया गया, जिससे यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महासचिव तरसेम मोदगिल ने सभी अतिथियों एवं गुरु भक्तों का स्वागत किया और सभी से अह्वान किया कि वह हवन यज्ञ में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।

इस अवसर पर रमेश गंभीर, चंदन कुमार, संजीव अरोड़ा, अमन शर्मा, दविंदर वालिया गुरु जी, नील शर्मा, अशोक कुमार, राजिंदर मोदगिल, कृष्ण गोपाल शर्मा, मोहन लाल पहलवान, पं. ओमकार नाथ शर्मा, शिव शर्मा, रमन कुमार, जगदीश हरजाई, मुकेश डावर, विकास सिंगला, मनोज दत्ता, नरेश अग्रवाल, निखिल सिंगला, जगदीश अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, बृज बिहारी, शोभन सिंह, पं. रमेश शर्मा, नवीन ठाकुर, रणवीर ठाकुर, रोहित गोयल राकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page