Hoshairpur

मुश्किल की इस घड़ी पर हम आपसी सहयोग से करेंगे विजय प्राप्त : नीति तलवाड

होशियारपुर : मुश्किल कितनी भी बड़ी हो जब अपनों का साथ हो तो वह ज्यादा देर नहीं टिकती इसलिए हम इस मुश्किल घड़ी पर भी आपसी एकता से विजय प्राप्त करेंगे। उपरोक्त शब्द पूर्व पार्षद एवं भारत गौरव संस्था की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीति तलवार ने जिला प्रशासन को सेनेटरी पैड की खेप भेंट करते हुए कहे।

नीति ने कहा हम महिलाएं इस मुश्किल घड़ी में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने बाढ़ पीड़ित भाइयों और बहनों के पुनर्निवास में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा इसी तरह यह जंग हम संयम से जीत लेंगे ।

नीति तलवार ने बताया आज तक लगभग 900 परिवारों तक अपनी ओर से राहत कार्य पहुंचाया गया है साथ ही साथ जिला प्रशासन की तरफ से जो भी अपील आती है उसे भारत गौरव संस्था के माध्यम से पूरा किया जाता है । उन्होंने जिला प्रशासन को आश्वासन दिया कि आगे भी भारत गौरव संस्था का सहयोग उन्हें मिलता रहेगा।

इस मौके कृष्ण थापर मुस्कान पाराशर सोनिया तलवार प्रिया सैनी भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page