1971 की जीत ’’विजय दिवस’’ के सम्बन्ध में वार मैमोरियल होशियारपुर में किया गया समागम


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 तथा डायरैक्टोरेट आफ डिफैंस सर्विसस वैल्फेयर पंजाब की ओर से 1971 की जीत ’’विजय दिवस’’ के सम्बन्ध में एक समागम वार मैमोरियल होशियारपुर में किया गया।
इस अवसर पर एलायन्स क्लब इंटरनैशनल के डायरैक्टर डायरैक्टर एैली अशोक पुरी डिस्ट्रिक गर्वनर एैली विवेक साहनी, कर्नल रघुवीर सिंह, कर्नल मलोक सिंह, मेजर रितिका शर्मा, ब्रिगेडियर सुरजीत सिंह तथा कैप्टन जतिन्दर सिंह राणा प्रैज़ीडैंट डिफैंस वैटर्नज़ आर्गेनाईजेशन विशेष तौर पर उपस्थित हुये।

प्रोग्राम के शुरू में कर्नर रघूवीर सिंह ने 1971 की जंग तथा कारगिल की जंग में शहीद हुये जवानों के साथ देश की एकता तथा अखंडता के लिए लड़ी गई जंग में शहीद होने वाले जवानों को याद किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर सुरजीत सिंह ने 1971 की जंग में होशियारपुर ज़िले के शहीद हुये 108 आर्मी पर्सनलस को याद किया तथा भारतीय फौज के गौरव को रोशन करने वाले हमारे इतिहास से अवगत करवाया।
इस अवसर पर एलायन्स क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर एैली विवेक साहनी, डस्ट्रिक गाईड एैली रमेश कुमार, एैली अशवनी कुमार दत्ता, डॉ.हरजिन्दर सिंह ओबराये तथा होशियारपुर ग्रेटर के प्रधान एैली अजय शारदा के साथ एैली अशोक पुरी ने 1971 की जंग में अहम योगदान डालने वाले ब्रिगेडियर सुरजीत सिंह, कैप्टन गुरबख्श सिंह, सूबेदार वचन सिंह, सूबेदार संतोख सिंह तथा महमोवाल से शीतल सिंह को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कर्नल रघुवीर सिंह ने एलायन्स क्लब इंटरनैशनल डस्ट्रिक-110 तथा एैली अशोक पुरी का इस प्रोग्राम में सांझ डालने के लिये धन्यवाद किया आगे और भी एन.जी.ओज़ की ओर से देश की एकता तथा अखंडता के लिए योगदान डालने वाली संस्थाओं के साथ सांझ डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर एक्स सर्विसमैन गढ़दीवाला के आर्मी पर्सनलज़ के उत्साह की प्रशंस की।




