Hoshairpur

डीएवी बीएड कॉलेज में नए अकादमिक सत्र 2025-27 की शुरुआत पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ) : डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के नए अकादमिक सत्र 2025-27 की शुरुआत होने पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया I

इस शुभ अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रो.मनोज कपूर तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना कपूर ने यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुतियाँ डाली I वेद मंत्रों के सही उच्चारणों के साथ हवन यज्ञ सम्पूर्ण हुआ I इस हवन यज्ञ में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला, समस्त स्टाफ तथा एम.एड. व बी.एड. सत्र -1(2025-2027) के छात्रों ने सक्रियता से भाग लेकर परमात्मा से कॉलेज की उन्नति, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त मानवता के कल्याण की कामना की I

इस अवसर पर प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम.भल्ला ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला को नए अकादमिक सत्र 2025-27 की शुरुआत पर सफलतापूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन संपन्न करवाने के लिए बधाई दी तथा छात्रों को उनके भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया I

यजमान प्रो.मनोज कपूर जी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डी.ए.वी. संस्थाएं हमेशा से ही नारी शिक्षा का समर्थन करती आईं हैं तथा आज भी अपने इस कर्तव्य को बखूबी निभा रही हैं I उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रह कर एक कर्तव्यनिष्ठ अध्यापक बनने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही यह भी कहा कि एक प्रभावशाली अध्यापक ही विकासशील समाज का सृष्टा हो सकता है I

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान श्री.वाई पी जोशी, सचिव श्री.आर.एम.भल्ला, सहसचिव प्रो.शरणजीत सैनी, सदस्य श्री.गौतम मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित थे I

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा छात्रों को कॉलेज से ज्ञान तथा कौशल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तांकि वे एक अच्छे अध्यापक बन सकें I इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण को उत्कृष्ट बताते हुए छात्रों को अपनी भीतरी शक्तियों को पहचानने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page