Hoshairpur

लायन विजय अरोड़ा लायन क्लब पर्ल के बने प्रधान

होशियारपुर : लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल का आज विधिवत रूप से उद्घाटन स्थानीय होटल में पूर्व प्रधान लायन हरजीत सिंह भाटिया के नेतृत्व में किया गया। जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए नई टीम बनाने के लिए चुनाव भी किया गया इस अवसर पर प्रधान पद के लिए लॉयन विजय अरोड़ा के नाम का प्रस्ताव लायन संजीव अरोड़ा ने रखा जिसे लायन हरजीत सिंह भाटिया व अन्य सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। बैठक में सर्व समिति से विजय अरोड़ा को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें कार्यकारिणी बनाने के अधिकार भी दिए गए। तदोपरांत विजय अरोड़ा ने सचिव के पद पर लायन उमेश राणा, वित्त सचिव के लिए कुमार गौरव व लायन संजीव अरोड़ा को पी.आर.ओ. की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रधान लायन विजय अरोड़ा ने आगामी लगाए जाने वाले प्रकल्पों के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आगामी दिनों में क्लब की ओर से पौधारोपण किया जाएगा व इसके साथ-साथ स्कूलों कॉलेजों में जाकर बच्चों को पानी बचाओ, नशों के विरोध स्वरूप, दहेज प्रथा, मेडिकल कैंप व अन्य प्रकल्प लगाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता, बच्चों को स्टेशनरी वितरण आदि भी की जाएगी।

मंच संचालन की भूमिका निभाते हुए लायन संजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रधान विजय अरोड़ा के अपने अनुभव से क्लब को और अधिक लाभ मिलेगा और सेवा कार्यों में और तेजीआएगी। संजीव अरोड़ा ने कहा कि लायन विजय अरोड़ा अलग-अलग संस्थायों से जुड़े हुए ऐसे व्यक्ति है जो मानव सेवा में पूर्ण समर्पित है और निस्वार्थ भाव में जरूरतमंद लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर गौरव खट्टड़, विजय गुप्ता, राजेश नंदा, हरीश चुग, डॉ राजेंद्र गुप्ता, मदन लाल महाजन, दीपक नरूला, पंकज कुमार, एच. के. नाकड़ा व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page