Hoshairpur

घुकरवाल निवासियों को 8.50 लाख के ट्यूबवेल से मिलेंगे पानी की तंगी से निजात : डॉ. राजकुमार

होशियारपुर, जुलाई 2025: ( हरपाल।लाडा ): होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने गांव घुकरवाल में पीने के पानी की सुविधा के लिए बोर ट्यूबवेल परियोजना का नींव पत्थर रखकर कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस परियोजना पर 8.50 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि यदि जरूरत पड़ी, तो और भी राशि इस काम के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि स्वच्छ और पीने योग्य पानी हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी सभी को मूलभूत सुविधाएं समान रूप से मिलें।

उन्होंने ग्रामीण विकास को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और कहा कि हर गांव को बुनियादी ढांचे से सशक्त किया जाएगा। सांसद ने सरपंच और पंचायत सदस्यों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखें।

सरपंच तरसेम कौर ने गांववासियों की तरफ से इस परियोजना के लिए सांसद डॉ. चब्बेवाल का आभार प्रकट किया और कहा कि यह कदम हमारे स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच तरसेम कौर, रत्तन चंद, पंच गुरजीत सिंह, पंच सतिंदर कौर, पंच अजीत कौर, पंच गुरप्रीत कौर, राकेश चंदर, सिमरनजीत सिंह, जतिंदर सिंह, परसोवाल से मदन लाल और नसरां गांव के सरपंच जसविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page