होशियारपुर शहर क्षेत्र में सभी शैक्षणिक संस्थानों में 21 नवंबर को छुट्टी का ऐलान


होशियारपुर, 20 नवंबर ( हरपाल लाडा ): 19 से 29 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में संगतें शामिल हो रही हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए पंजाब सरकार ने 4 नगर कीर्तन निकालने का आयोजन किया है, जो राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेंगे। इनमें से एक नगर कीर्तन मुकेरियां-दसूहा-होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग से जिला होशियारपुर से गुजरेगा।
जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में होशियारपुर शहर क्षेत्र में सभी सरकारी/निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों में 21 नवंबर (शुक्रवार) को छुट्टी घोषित की है।

जारी आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों/कॉलेजों में उक्त तारीख को बोर्ड/यूनिवर्सिटी/कॉलेज की अपनी परीक्षाएं निर्धारित हैं, उन संस्थानों में यह छुट्टी लागू नहीं होगी।



