जीएनए यूनिवर्सिटी फिल्म फेस्टिवल में ब्रिलिको होशियारपुर के छात्रों ने लहराया जीत का परचम


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): पंजाब की धरती पर रचनात्मकता का एक और परचम उस समय लहराया गया, जब जीएनए यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में देशभर की यूनिवर्सिटीज़ और AVGC-XR संस्थानों ने हिस्सा लिया। इस बड़े मंच पर ब्रिलिको इंस्टीट्यूट ऑफ मल्टीमीडिया, होशियारपुर के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी कला और मेहनत का ऐसा प्रदर्शन किया कि उन्होंने “बेस्ट एनीमेशन फिल्म” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के साथ ₹5100 का नकद पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
यह जीत केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं की प्रतिभा, समर्पण और रचनात्मक शक्ति का प्रमाण बनी। ब्रिलिको होशियारपुर के छात्रों का कार्य देशभर के इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और फिल्म जगत के सामने प्रस्तुत किया गया, जिससे संस्थान और पंजाब दोनों का नाम रोशन हुआ।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर ब्रिलिको होशियारपुर की पूरी टीम के साथ डाइरेक्टर और टेक्निकल हेड बलजीत सिंह और शिवांगी शर्मा भी मौजूद रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
फेस्टिवल को सफल बनाने में पंकज, प्रीति, मोनिका और अन्य प्रमुख सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके रचनात्मक भविष्य को और मजबूत बनाया।

इस कार्यक्रम में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध कलाकार और अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें कुर्बान, सरगी कौर, सैमुअल जॉन, मलकीत रौनी और बनिंदर बन्नी जैसे नाम शामिल रहे।

ब्रिलिको इंस्टीट्यूट ऑफ मल्टीमीडिया हमेशा से पंजाब के युवाओं को क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता आया है। एनीमेशन, वीएफएक्स, फिल्ममेकिंग, गेमिंग और डिजिटल मीडिया जैसे आधुनिक करियर क्षेत्रों में इंडस्ट्री-फोकस्ड ट्रेनिंग देकर ब्रिलिको नए टैलेंट को एक पहचान और एक मंज़िल देने का कार्य कर रहा है।



