Hoshairpur

राजपूत सभा की नई कार्यकारिणी का गठन, धर्मवीर गोलू प्रधान नियुक्त

होशियारपुर: राजपूत सभा होशियारपुर की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई नियुक्तियों के लिए महाराणा प्रताप भवन में आम इजलास बुलाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में जनरल बॉडी मेंबर्स ने भाग लिया।

सभा के संविधान अनुसार इलेक्शन कमेटी का चेयरमैन वर्तमान प्रधान होता है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रधान ठाकुर सरजीवन सिंह, पूर्व मुख्य सचिव कैप्टन डॉ. सुभाष डडवाल तथा मौजूदा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।

बैठक में ठाकुर धर्मवीर सिंह (गोलू सरपंच) को अगले दो वर्षों के लिए सभा का प्रधान चुना गया। वहीं कैप्टन डॉ. सुभाष डडवाल को मुख्य सचिव तथा मोंटी ठाकुर को यूथ विंग का प्रधान नियुक्त किया गया। नव नियुक्त प्रधान के नाम का प्रस्ताव कैप्टन डॉ. सुभाष डडवाल ने रखा, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

इस अवसर पर ठाकुर मीर सिंह, ठाकुर बलराम सिंह जरियाल, कैप्टन गोबिंद सिंह जसवाल, कैप्टन समोद सिंह, ठाकुर पृथ्वीपाल सिंह, मनमोहन ठाकुर, वेणी मनहास, लक्की ठाकुर, रणजीत राणा, दिलबाग सिंह (बागी), नरेश ठाकुर जग्गा, विजय कुमार भागू, प्रभात सिंह पप्पी सहित बड़ी संख्या में जनरल बॉडी सदस्य और युवा वर्ग के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page