भारतीय महावीर दल का त्रिवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न


होशियारपुर : भारतीय सनातन धर्म महावीर दल का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन श्री राम भवन बहादुरपुर में महामंडलेश्वर स्वामी प्रकशानंदजी, महंत रमिंदर दास जी, देवा किरणा माताजी और दल के प्रमुख अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें महावीर दल के 3 वर्ष के कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और दल के आय व्या का हिसाब कार्यकर्ता को दिया गया और दल मे नई नियुक्तिया की गई।
इस अवसर पर महावीर दल के महासचिव भारत भूषण वर्मा ने दल के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी और गोस्वामी गणेश दास जी महाराज ने महाउर दल की स्थापना सनातन धर्म की रक्षा और सेवा के लिए की थी। उन्होंने बताया कि महावीर दल प्रयागराज महाकुंभ मेले और अर्ध कुंभ में व हरिद्वार महाकुंभ और अर्ध कुंभ।

मेले में सेवा शिवर आयोजित करता है। जिसमे यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप व भंडारा आदि लगाया जाता है। दल के स्वयंसेवक प्रशासनिक तालमेल के साथ यात्रियों की सेवा के लिए घाट पर और चौराहों पर सेवा कार्य करते है।
अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद ने बताया कि महावीर दल द्वारा हर साल माता चिंतपूर्णी जी के मेलों पर मगूवाल मे नवरात्रों में 9 दिन का विशाल भंडारा होशियारपुर के सहयोगी सज्जनों के सहयोग से लगाया जाता है। इसी प्रकार दो दिवसीय भंडारा बाबा बालक नाथ जी के मेलों में उन्ना रोड पर वनखंडी में लगाया जाता है, जिसमें दल के स्वयंसेवक निष्काम भाव से दिन रात सेवा करते हैं। जिसके लिए दल के तमाम स्वयंसेवा सराहना के पात्र है।

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल आनंद ने समज सेवक व दल के कर्मठ कार्यकर्ता श्री पवन शर्मा को दल का नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। जिसका उपस्थिती ने जोरदार समर्थन किया। जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, मण्डल उप प्रधान सुखदेव सिंह लक्की, महासचिव कमल वर्मा व राजेश वर्मा, सचिव पावन बाबा, लंगर प्रभारी राज कुमार व सुरिंदर अरोड़ा, प्रचार सचिव जतिंदर् टोना, विशाल गोलू, कार्यकरनी सदस्य प्रमोद शर्मा व अजय शर्मा, को लगाया गया। मंडल की अन्य नियुक्तियां एक सप्ताह मे करने के लिए पवन शर्मा को कहा गया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी व महंत रविंदर दास जी ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारतीय सनातन धर्म महावीर दल होशियारपुर में पिछले लंबे समय से सामाजिक व धार्मिक कार्य करता आ रहा है। दल ने करोना काल मे भी लोगो के लिए लंगर लगाकर जनता को घर घर जाकर भोजन उपलब्द करवाया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि महावीर दल के स्वयंसेवक सनातन धर्म की सेवा और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे। भगवान स्वयंसेको को ऐसे कार्य करते रहने के लिए अपारशक्ति प्रदान करें। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान पवन शर्मा व अन्य पदाधिकारियों को भी शुभ कार्यो हेतू आशीर्वाद दिया।
पंडित ओंकारनाथ शर्मा, सतेंद्र शर्मा, सुखदेव सिंह, लकी, कमल वर्मा, विजय ठाकुर, बलविंदर सिंह विशाल ऐरी गोलू, राजकुमार वर्मा, रामचरितमानस मंडल के अध्यक्ष हरीश सैनी,मास्टर पीतांबर शर्मा, राजेश वर्मा,राजीव महाजन, मास्टर गोपाल कृष्ण मोदगिल, जितेंद्र टोना, चेतन सूद, अजय शर्मा, प्रमोद शर्मा,,कमल कैंथ, ईश्वर बंसल, अश्वनी शर्मा छोटा, मोहित शर्मा, सुरिंदर अरोड़ा, साहिल संपला, वरुण शर्मा आशु, कीमती लाल आनंद, सुनंदन सूद, विशाल गोलू, नीतीश वर्मा, राहुल आनंद, लक्ष्मी नारायण, कुलविंदर सिंह, अमित अरोड़ा,अमित गुप्ता, विकास शर्मा, सुदेश मल्होत्रा, शिव नंदन, राजेश भार्गव व देवम गुप्ता आदि ने सम्मेलन में भाग लिया।



