Hoshairpurਸਪੋਰਟਸ

12 मार्च से शुरु होगा 11वां ठाकुर वरियाम सिंह यादगारी ओपन ऑल-इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, तैयारियां पूरीः साबी

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): साबी क्रिकेट कल्ब होशियारपुर के प्रधान सतप्रीत सिंह साबी की तरफ से अमनदीप सिंह शैला, विनोद ठाकुर व सोनू ठाकुर (ठाकुर ब्रदर्स) के सहयोग से रेलवे मंडी की किक्रेट ग्राउंड में 12 मार्च से लेकर 15 मार्च तक 4 दिवसीय 11वां ठाकुर वरियाम सिंह यादगारी ओपन ऑल-इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाएगा।

टूर्नामेंट में भारत की चोटी की 8 टीमें भाग लेंगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान सतप्रीत सिंह साबी ने बताया कि विजेता टीम के साढ़े 3 लाख तथा उपविजेता टीम को 2.5 लाख दिया जाएगा। इसके अलावा मैच दौरान अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से दर्शकों को भी ईनाम दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि टूर्नामैंट की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साबी ने खेल प्रेमियों से अपील की कि वह टूर्नामैंट में पहुंचकर खिलाड़ियों और उनका हौंसला बढ़ाएं।

इस मौके पर एचडीसीए सचिव डॉ. रमन घई, सतिंदर सिंह, जसप्रीत कौर, कुलदीप धामी, दलजीत सिंह, दविंदर कल्याण, नरेश कौशल, कृपलीन कौर, जयवीर सिंह, मेहर सिंह, पंकज कुमार, सोढ़ी राम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page