चब्बेवाल में जिला परिषद् एवं ब्लाक समिति चुनावों में विरोधी पार्टियों का मुकम्मल सफाया


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में आज राजनीति और चुनावों का एक नया इतिहास रचा गया जब जिला परिषद् की सभी 4 सीटों पर जीत दर्ज कर 100 प्रतिशत परिणाम दिया और 34 ब्लाक समिति की सीटों में से 30 पर जीत हासिल कर के नया कीर्तिमान स्थापित किया। चब्बेवाल में केवल 4 सीटों पर अन्य पार्टियों के उमीदवार जीते और उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुला।
यह केवल चब्बेवाल विधायक डॉ इशांक कुमार के समर्थन में चब्बेवाल की जनता का फतवा ही नहीं बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र में किये गए कार्यों पर और उनकी साख पर भी जनता की मोहर है। इस चुनाव ने यह भी साबित कर दिया है कि डॉ इशांक भी अपने पिता पूर्व विधायक चब्बेवाल तथा मौजूदा सांसद डॉ राज कुमार के नक़्शे कदम पर चलते हुए अपने कार्यों एवं अपने स्वभाव से लोगों के दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

इस मौके पर डॉ इशांक कुमार ने जनता का धन्यवाद् करते हुए कहा कि यह जीत उनके लिए केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के अथाह प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया यह अपार समर्थन उनके हृदय को छू गया है और इस से उन्हें और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा मिली है, इन भावुक शब्दों में चब्बेवाल विधायक डॉ इशांक कुमार ने चब्बेवाल की जनता का
और अपने सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि इन जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत जनता के भरोसे, पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच का स्पष्ट प्रमाण है।

विधायक ने कहा, “मैं क्षेत्र की माताओं-बहनों, किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लोगों के सामने नतमस्तक हूँ। आपने जो विश्वास और प्यार मुझ पर, डॉ इशांक पर और हमारी पार्टी पर जताया है, वह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने नव-निर्वाचित जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की कि वे एकजुट होकर ग्रामीण विकास, स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की अथक मेहनत, त्याग और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनकी निस्वार्थ सेवा का परिणाम है।

विधायक डॉ इशांक ने जनता को आश्वस्त किया कि वे उनके विश्वास की मर्यादा बनाए रखते हुए विकास की गति को और तेज करेंगे तथा प्रत्येक गांव और हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे।



