निसान ने होशियारपुर में खोला नया 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप


होशियारपुर : निसान मोटर इंडिया ने होशियारपुर में नई अत्याधुनिक लागवाल निसान 3एस फैसिलिटी का उद्घाटन करते हुए पंजाब में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। यह कदम अपनी पहुंच बढ़ाने और भारत में प्रमुख बाजारों तक सेल्स एवं सर्विस अनुभव को सुगम बनाने के निसान के प्रयासों के अनुरूप है। गांव सिंगड़ीवाला, जालंधर रोड में नया केंद्र कुल 6,700 वर्ग फीट में बना है, जिसमें 3,200 वर्ग फीट का शोरूम और 3,500 वर्ग फीट का सर्विस वर्कशॉप है।
नई लागवाल निसान 3एस फैसिलिटी से ग्राहकों को निसान की प्रोडक्ट रेंज को करीब से समझने का इमर्सिव स्पेस मिलेगा। यहां एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स का इंटीग्रेटेड सपोर्ट मिलेगा। निसान मोटर इंडिया के डायरेक्टर सेल्स एंड प्लानिंग श्री विवेक पालीवाल और डायरेक्टर आफ्टर सेल्स एंड साउथ एशिया मार्केट्स श्री अतुल अग्रवाल ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक 3एस फैसिलिटी में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं और यहां के स्टाफ में जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही सेल्स एवं सर्विस प्रोफेशनल्स की नियुक्त की गई है, जिससे ग्राहकों को शानदार अनुभव मिलेगा।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘पंजाब निसान के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और यह नया केंद्र इस क्षेत्र में ग्राहकों की बढ़ती मांग और स्थानीय बाजार की व्यापक संभावनाओं के प्रति हमारे भरोसे को दिखाता है। हम जनवरी, 2026 से बड़ी प्रोडक्ट लॉन्चिंग की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में हैं। इनमें 7-सीटर बी-एमपीवी, ऑल न्यू निसान टेक्टॉन सी-एसयूवी और 7-सीटर सी-एसयूवी शामिल हैं। नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग भारत को लेकर हमारी प्रतिबद्धता और डीलर पार्टनर्स एवं ग्राहकों को मिलने वाले समर्थन को मजबूती देने के हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है।’
होशियारपुर में नए टचपॉइंट्स की लॉन्चिंग के साथ पंजाब में निसान मोटर इंडिया के नेटवर्क में कुल 9 टचपॉइंट्स हो गए हैं। इनमें जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, भटिंडा और चंडीगढ़ में 5 शोरूम एवं 4 सर्विस वर्कशॉप शामिल हैं। अपने नेटवर्क विस्तार और प्रोडक्ट ऑफरिंग्स के माध्यम से निसान अपने ग्राहकों को लगातार शानदार अनुभव देने पर फोकस कर रही है।




