Hoshairpur

आप को बड़ा झटकाः ब्लाक कोआर्डिनेटर डा. मनीश साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर : आम आदमी पार्टी को सरकार रहते हुए झटके लग रहे हैं और उसके कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगभग निरंतर जारी है। जिससे साफ है कि आप जहां प्रदेश को चलाने में नाकाम साबित हो रही है वहीं इसे अपने कार्यकर्ताओं की भी कोई कद्र नहीं है।

जिसके कारण वह खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसे कर्मठ एवं समाज के लिए कुछ अच्छा करने की सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं को बनता मान सम्मान देने में कभी पीछे नहीं रही और न ही रहेगी। यह बात हलका शाम चौरासी के पूर्व विधायक पवन आदिया ने डा. मनीश व उनके साथियों का कांग्रेसी पार्टी में स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए कही।

इस मौके पर डा. मनीश के साथ विजय कुमार, पम्मा कुमार, नीरज कुमार, हेमा रानी, दर्शना देवी, सुमन कुमारी, लाजवंती, सन्नी कुमार, साहिल, कमलेश कौर सहित अन्य साथी कांग्रेस में शामिल हुए।

इस मौके पर श्री आदिया ने कहा कि डा. मनीश व उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को बल मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता पंजाब को चला रहे ठगों की पार्टी को चलता कर देगी। श्री आदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी जोकि झूठ का पुलिंदा है और पंजाबियों के प्रतिनिधि नहीं बल्कि दिल्ली के आका चला रहे हैं, उन्हें पंजाब के हितों से कुछ लेना देना नहीं। इसी कारण वह दिल्ली को छोड़कर पंजाब में डेरे जमाए बैठे हैं। क्योंकि, उनमें अब इतनी हिम्मत नहीं कि वह दिल्ली वालों के सवालों का सामना कर सकें। श्री आदिया ने कहा कि हलका वासियों ने जिस प्रतिनिधि को जिम्मेदारी सौंपी थी, उसकी कार्यप्रणाली किसी से छिपी नहीं है तथा विकास के पक्ष से हलका कई साल पीछे चला गया है।

उन्होंने हलका वासियों को आश्वस्त किया कि वह घबराएं बिलकुल नहीं, क्योंकि बहुत जल्द ही समय बदलने वाला है और उसे बदलने की ताकत मतदान के रुप में आपके पास है तथा इस बार बिना किसी गलती के कांग्रेस को विजयी बनाकर अपने हलके के विकास को सुनिश्चित करें।

इस मौके पर डा. मनीश ने कहा कि श्री आदिया द्वारा किए कार्यों एवं अपने साथियों के साथ खड़े होने के इनके जज्वे को मुख्य रखते हुए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और हम सभी कांग्रेस को मजबूत बनाने में पूरा योगदान देंगे। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक भूंगा प्रधान टिम्मी साही भी मौजूद थे तथा उन्होंने भी कांग्रेस में शामिल हुए साथियों का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page