रेलवे मंडी होशियारपुर की पंजाबी की लैक्चरार रोमा देवी को उनकी रिटायरमेंट पर स्कूल स्टाफ ने पार्टी दी


होशियारपुर: सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, रेलवे मंडी, होशियारपुर की लेक्चरार रोमा देवी ने अपने जीवन में दिनांक 24.03.1994 से ले कर 30.09.2025 तक 31 साल 6 महीने 6 दिन पंजाबी विषय के अध्यापक तथा लेक्चरार के पद पर रहते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाने की सेवा की। उन्होने दिनांक 24.03.1994 से ले कर दिनांक 02.11.2001 तक सरकारी मिडल स्कूल ललवान, होशियारपुर तथा दिनांक 03.11.2001 से ले कर दिनांक 24.05.2010 तक सरकारी हाई स्कूल कमालपुर में पंजाबी विषय के अध्यापक के तौर पर विद्यार्थियों को पढ़ाया।
दिनांक 25.05.2010 से ले कर दिनांक 15.04.2021 तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बोहन, होशियारपुर तथा 16.04.2021 से ले कर दिनांक 30.09.2025 तक सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, रेलवे मंडी, होशियारपुर में पजाबी लेक्चरार के तौर पर विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य किया।

उल्लेखनीय है कि वे सरकारी हाई स्कूल कमालपुर , होशियारपुर तथा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, रेलवे मंडी, होशियारपुर में पढ़ते भी रहे हैं। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, रेलवे मंडी, होशियारपुर के प्रिंसीपल राजन अरोड़ा जी तथा स्टाफ सदस्यों ने उनको रिटायरमेंट पर पार्टी दी। उनकी तरफ से रोमा देवी को एक यादगारी सम्मान चिन्ह तथा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
उनके पति विजय कुमार वाईस प्रिंसीपल सरकारी कॉलेज, होशियारपुर तथा स्पुत्र अर्श तथा साहिल भी इस समय उनके साथ थे। स्कूल के प्रिंसीपल के अलावा वाईस प्रिंसीपल मैडम पुनीत, रिटायरड लेक्चरार मनोज दत्ता, रिटायरड लेक्चरार कृष्ण कुमार तथा स्टाफ सदस्य भी इस पार्टी में शामिल हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी (स) होशियारपुर श्रीमती ललिता रानी तथा उनके पति श्री तजिंदर कुमार जी ने भी उनके घर जा कर उन्हें एक यादगारी चिन्ह तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रिटायरमेंट पर बधाई दी। पंजाबी लेक्चरार रोमा देवी के लिए यह दिन एक यादगारी तथा न भूलने वाला दिन बन गया।




