सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन के प्रति छात्रों में उत्शाह: परमजीत सचदेवा


होशियारपुर: फिट बाइकर क्लब होशियारपुर 2 नवंबर, 2025 को 5 किलोमीटर की सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर वॉकथॉन का आयोजन कर रहा है, इस सबंधी क्लब के सदस्यों ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही पहुँचकर छात्रों को इस वॉकथॉन के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, वरिंदर सैनी, नरिंदर कुमार, अर्चना कालिया, रूपिंदर कौर, अमरजीत सिंह, अच्छर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, संगीता, रमिता वालिया, अमनदीप कौर, बबीता, अरविंद कुमार, जागीर सिंह, मैडम ममता, परमजीत कौर, आरती शर्मा, हरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष परमजीत सचदेवा ने छात्रों को इस वॉकथॉन के बारे में जानकारी दी और कहा कि फिट बाइकर क्लब समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन करके एक स्वस्थ और फिट समाज बनाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि यह वॉकथॉन हमारे स्व. एथलीट फौजा सिंह को समर्पित है।
इस वॉकथॉन में हर शहरवासी भाग ले सकेगा और इसके अलावा, 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर का साइक्लोथॉन भी आयोजित किया जा रहा है। बच्चों के लिए खास सुविधा यह होगी कि वे किसी भी आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे, चाहे वह वॉकथॉन हो या साइक्लोथॉन।

उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए 50 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है और इससे एकत्रित सारा पैसा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला को दान किया जाएगा ताकि विशेष बच्चों का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। परमजीत सचदेवा ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को क्लब की ओर से मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे और यह वॉकथॉन स्थानीय लाजवंती स्टेडियम से शुरू होगा।

इस मौके पर उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, सागर सैनी, अमरेंद्र सैनी, मुनीर नाजर, दौलत सिंह, संजीव सोहल, रोहित बस्सी, उोकांर सिंह, तरलोचन सिंह, सौरभ शर्मा, गुरविदर सिंह भी मौजूद थे।



