पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के आंसू भी नहीं सूखे और पाकिस्तान के साथ मैच निंदनीयः संदीप सैनी


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के आंसू अभी सूखे भी नहीं है और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच करवाने को लेकर उत्सुक गृह मंत्री अमित शाह के बेटे की सोच की जितनी निंदा की जाए कम है तथा इसमें केन्द्र सरकार भी बराबर की जिम्मेवार है। इसके लिए देश कभी उन्हें माफ नहीं करेगा।
यह बात बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करते हुए मोदी सरकार ने पहले ही अपनी काफी फजीहत करवाई तथा विश्व में पाकिस्तान पर किए हमले को लेकर सवालों के जवाब नहीं तो दूसरी तरफ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के साथ सभी नाते तोड़ने की बात करने के बावजूद सदभावना का कटौरा हाथ में लिए बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर उत्साहित हो रही है।

श्री सैनी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान संचालित आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब करने में लगे हैं तथा रोजाना ही किसी न किसी हमले में हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। लेकिन, सत्ता और पैसे की लोभी मोदी सरकार की शह पर बीसीसीआई के अध्यक्ष जोकि अमित शाह के बेटे हैं के द्वारा पाकिस्तान के साथ प्रेम के झूले झूलने की तैयारी कर रहे हैं।
जबकि, पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के मेल मिलाप एवं खेलों संबंधी रिश्तों को तोड़ देना चाहिए ताकि उसे किसी स्टेज पर जाकर तो अपनी गलती का एहसास हो। मगर, केन्द्र की मोदी सरकार एक तानाशाह की तरह काम कर रही है और अपने स्वार्थ के कारण जनता की भावनाओं के साथ खेल रही है। जिसके लिए देशवासी इसे कभी माफ नहीं करेंगे।




