Hoshairpur

शिक्षक हमारी जिंदगी का आधार: विजय अरोड़ा


होशियारपुर : लायंज क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से प्रधान लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में अध्यापक दिवस के अवसर पर तीन अध्यापकों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके लायन सुखवंत सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया मंच संचालन बाखूबी निभाते हुए लायन व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह दिन हमारे उन गुरुओं को समर्पित है जिन्होंने हमें न केवल किताबी ज्ञान दिया बल्कि जीवन के हर पहलू में हमारा मार्गदर्शन भी किया।


प्रधान लायन विजय अरोड़ा ने कहा कि शिक्षक हमारी जिंदगी के ऐसे आधार हैं जो हमें हर कठिनाई पार करने की हिम्मत देते हैं और हमें जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में जिन अध्यापकों को सम्मानित किया गया उनमें प्रो. दलजीत सिंह सेवा निवृत सरकारी कॉलेज, श्री अश्वनी कुमार दत्ता सेवा निवृत डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग तथा श्री रणवीर कुमार सरकारी हाई स्कूल मंडियाला को बढ़िया सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित हुए अध्यापकों ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और प्रथम शिक्षक डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। उनका मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करना है।

शिक्षक समाज की नींव होते हैं। वे विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं एक शिक्षक ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और नैतिकता भी प्रदान करता है। वह विद्यार्थी को कठिनाइयों से लड़ना,मेहनत करना और जीवन में आगे बढ़ाना सीखना है।इस अवसर पर  रीजन चेयरमैन हरजीत सिंह भाटिया, उमेश राणा,टिंकू नरूला, मदन लाल महाजन, कुमार गौरव, अनिल कुमार,राजेश नंदा, हरीश कुमार, एच. के. नाकड़ा, पंकज कुमार, डा. राजिंदर गुप्ता, कुलवंत राय, सुखविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, डा.बिंद्रा व अन्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page