Hoshairpur

साध्वी भुवनेश्वरी देवी व संत बाबा रणजीत सिंह ने किया लक्की ठाकुर का सम्मान

होशियारपुर : होशियारपुर के मोहल्ला दशमेश नगर में गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में गुरद्वारा प्रबंधक बाबा रणजीत सिंह की अगुवाई में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष लक्की ठाकुर को श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रीनगर के लाल चौक में त्रिशूल व डमरू हाथ में लेकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने पर विशेष रूप से सिरोपा डालकर व बाबा दीप सिंह जी का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साध्वी भुवनेश्वरी देवी व गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा रणजीत सिंह ने लक्की ठाकुर का सम्मान करते हुए कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का झंडा बुलंद किया है तथा सामाजिक सौहार्द के लिए इनके द्वारा किए जाते कार्य सराहनीय हैं।

इस मौके पर सरबजीत साबी, कमलजीत कमलू, राकेश चावला, संदीप शर्मा, विनोद चड्डा, अवतार सिंह, रमनजीत सिंह रम्मी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page