Hoshairpur

होशियारपुर के स्कूलों की बाउंड्री वॉल के लिए 5.64 करोड़ की राशि मंजूर

होशियारपुर, 7 जुलाई 2025 ( हरपाल लाडा ): लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने जानकारी दी कि जिला होशियारपुर के 100 सरकारी स्कूलों की बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए 5 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि इस राशि से स्कूलों की सुरक्षा और बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित होगा। यह राशि क्षेत्र के उन स्कूलों में खर्च की जाएगी जहाँ बाउंड्री वॉल नहीं है या उनकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह निवेश स्कूली ईमारत तथा सामान को सुरक्षित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

डॉ. राज ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों की हालत में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है।

इसी कड़ी में चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक ने बताया कि विशेष रूप से चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के लिए 82.80 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह घोषणा न केवल क्षेत्र के स्कूलों के लिए एक सुखद खबर है, बल्कि यह दर्शाता है कि चब्बेवाल में विधायक डा इशांक हर क्षेत्र में विकास के लिए कार्यरत हैं और इसके लिए ज़रूरी निवेश के लिए सरकार से ग्रांट जारी करवा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page