Hoshairpur

बीएसएफ के जवान सीमाओं के साथ साथ पर्यावरण के भी बनें प्रहरी : खन्ना

होशियारपुर, 15 जून: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने सीमा सुरक्षा बल कैंप खडकां  में ट्रस्ट की ओर से जल संरक्षण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें  खन्ना ने बी.एस.एफ. में प्रशिक्षण ले रहे महिला व पुरुष जवानों को जल संरक्षण को अपनी ड्यूटी का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया।

खन्ना ने इस मौके कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं। बी.एस.एफ. के जवानों की मुस्तैदी से ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। खन्ना ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ के लोग अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों के साथ साथ पूरी  दुनिया के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में विश्वास रखते हैं। सेनाओं के जवान जिस मुहिम की शुरुआत करते हैं पूरा देश उस मुहिम का समर्थन करता है।

खन्ना ने बी.एस.एफ. की महिला और पुरुष जवानों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी के साथ साथ जल संरक्षण को भी अपना कर्त्तव्य समझते हुए खुद भी जल संरक्षण करें और देशवासियों को भी इसके प्रति जागरूक करें क्योंकि भूमिगत जल की कमी से पूरी दुनिया पर घोर संकट का संभावित खतरा मंडरा रहा है। खन्ना ने जवानों को इस खतरे से अपने देश के साथ साथ पूरी दुनिया को बचने की अपील की। खन्ना ने बी.एस.एफ. कैंप खड़कां के मंच से देशवासियों को भी अपील की कि वे जल को व्यर्थ होने से रोकें ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों पर जल की कमी का संकट न आये क्यूंकि जल है तो कल है।

खन्ना ने बताया कि श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट निरंतर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. जवानों की जल संरक्षण के प्रति जागरूकता को मापने के लिए जल संरक्षण विषय पर जवानों में जल्द एक निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमे पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले जवानों को पुरुस्कृत भी किया जायेगा।  

इस मौके पर खन्ना के साथ इस.पी. दीवान, बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां के कमांडेंट रत्नेश कुमार, अन्य अधिकारी तथा महिला व पुरुष जवान भी उपस्थित थे।

DNTV PUNJAB

Harpal Ladda Address :Sutehri Road, Hoshiarpur Punjab India Email : Dntvpunjab@gmail.com Mob. : 8968703818 For advertising; 8288842714

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page