Hoshairpur

शिक्षक समाज की नींव, उनके सम्मान से ही राष्ट्र का निर्माण संभव: विजय अरोड़ा लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल ने शिक्षक दिवस पर चार अध्यापकों को किया सम्मानित

होशियारपुर : लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से प्रधान लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरीश बंगा एवं उनकी धर्मपत्नी लायन लेडी रजनी बंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह का मंच संचालन प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने बखूबी निभाया।

इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के पूरे जीवन की दिशा बदल सकता है। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव विद्यालयों में रखी जाती है और इस नींव को मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।”

समारोह के दौरान लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से चार शिक्षकों को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह एवं दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में चंद्र प्रकाश सैनी, सरकारी स्कूल बागपुर,मनोज कैनेडी, सेवानिवृत्त हेडमास्टर, सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़, दीपक तलवाड़ सरकारी हाई स्कूल मंडियालां तथा अश्वनी दत्ता, सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन शामिल रहे।

इस अवसर मुख्य अतिथि लायन हरीश बंगा ने कहा कि “शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं। उनके द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए संस्कार और शिक्षा ही देश को मजबूत एवं जिम्मेदार नागरिक प्रदान करते हैं। शिक्षकों का सम्मान करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।”

क्लब के प्रधान लायन विजय अरोड़ा ने क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। सम्मानित अध्यापकों ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और भी अधिक निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर क्लब की गतिविधियों से प्रभावित होकर दो नए सदस्य लायन प्रदीप मिन्हास एवं लायन गौतम ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। क्लब सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।कार्यक्रम की सफलता में लायन उमेश राणा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सचिव राजेश नंदा, लायन उमेश राणा, विजय गुप्ता, कुलविंदर सिंह सिद्धू, हरीश चुघ, डॉ. राजिंदर गुप्ता, कुमार गौरव, एच.के. नाकड़ा, सुखवंत सिंह, अरविंद बिंद्रा, दीपक नरूला, पंकज, गौतम, प्रदीप मिन्हास सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page