Hoshairpur

अलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 119 की कैबिनेट मीटिंग और सम्मेलन आयोजित

होशियारपुर( हरपाल लाडा ) : अलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 119 की कैबिनेट मीटिंग और आम सम्मेलन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अलायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर एैली. अशोक पुरी और इंटरनेशनल एडवाइजर एैली. एडवोकेट एस.पी. राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली. डॉ. एम. जमील बाली थे। मार्च महीने की इस कैबिनेट मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट गाइड पी.डी.जी. एैली. रमेश कुमार जी ने वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी, उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और उनकी टीम को इस वर्ष किए गए कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर एैली. कमल के वर्मा ने आने वाले वर्ष के लिए एैली. नरेश चड्ढा, एैली. सुमेश कुमार और नई टीम को बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास दिलाया। एैली. एडवोकेट एस.पी. राणा ने वर्ष 2026-27 के लिए एैली. हरजीत सिंह मठारु को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, एैली. अश्वनी कुमार दत्ता (रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग) को फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और डॉ. एस.पी. जोशी (रिटायर्ड एस.एस.पी.) को सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर घोषित किया। जिन्हें समूची कैबिनेट द्वारा पास किया गया।

इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर एैली. अशोक पुरी ने नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. हरजीत सिंह मठारु और उनकी टीम को बधाई दी और अलायंस क्लब इंटरनेशनल की परंपराओं के अनुसार समाज सेवा, जरूरतमंदों की मदद, फेलोशिप और आपसी भाईचारे को बनाए रखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मठारु हरजीत सिंह मठारु और उनकी कोर कमेटी को अलायंस क्लब के दुशाले और हार पहनाकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page