कानून व्यवस्था नियंत्रण में न रख सकने वाली आप सरकार हर मोर्चे पर असफ़ल: तीक्ष्ण सूद


होशियरपुर ( 19 फरवरी ): पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार की अक्षम कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल हुई है। उन्होंने कहा की पिछली सरकारो की कारगुजारी पर कटाक्ष करके बदलाव लाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी आज स्वयं कटघरे में खड़ी है।
पंजाब में एक के बाद एक गोलीवारी ,फिरौती व हत्याओ की घटनाएँ हो रही है। जिसे सरकार द्वारा कंट्रोल नहीं किया जा सका। आम आदमी पार्टी के ही तीन सरपंचो को अब तक गोलियों से भूनकर मारा जा चूका है। झुठे भाषण व व्यकरणय देने वाले आप नेता अभी तक नशों पर क़ाबू नहीं पा सके। अवैध खनन के कार्य राजनैतिक सरपरस्ती में जोरों पर है।

किसानों के साथ किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया उल्टा प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठिआ व आंसू गैस के गोले चलाए जा रहे है तथा प्रदर्शन से रोकने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। कर्मचारियों के साथ किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं हो सके।
नई भर्ती में बाहरी के प्रदेशों लोगों को रखा जा रहा है। डी.ए.की बकाया किश्ते दी नहीं जा रही तथा छठा पे कमीशन भी अभी तक नहीं दिया गया जबकि केंद्र ने सातवां भी दे दिया है । इसलिए कर्मचारी धरनो तथा हड़ताल पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लोगो को कुछ नहीं मिला ,सड़के टूटी हुई है। बिजली तथा पानी की सप्लाई बाधित है व कोई भी ढांचागत प्रोजैक्ट पंजाब को नहीं मिला। आम आदमी क्लीनिक व सेहत सेवाए पूरी तरह फ्लॉफ़ सिद्ध हुई है।

स्कूलों ,अध्यापकों व विधियार्थीओ के बुरे हालात शिक्षा क्रांति की फूक निकाल रहे है। पंजाब की महिलायो को सरकार बनते ही प्रति महीना 1000 रूपए देने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। महिलाए अपने पिछले 50 महीनो के 50000 रूपए प्रति महीना न दिए जाने के कारण सरकार से नाराज़ है ।

श्री सूद ने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान नाम के ही मुख्यमंत्री है जबकि प्रदेश को चलाने के वहाने आम आदमी पार्टी की दिल्ली लॉबी द्वारा पंजाब को दोनों हाथो से लूटा जा रहा है। कुल मिलाकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार अब तक की सबसे निकृष्ट सरकार साबित हुई तथा हर मोर्चे पर असफ़ल रही है ।



