भूत गिरी मंदिर में आने वाले सब त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाएंगे


होशियारपुर 29 दिसंबर ( हरपाल लाडा )अखिल भारतीय ज्योतिष कर्मकांड परिषद रजिस्टर्ड इंडिया की विशेष मीटिंग ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में भूत गिरी मंदिर शिवाला व सराय केअंदर संपन्न हुई।
उसमें निर्णय लिया गया के आने वाले दिन वार त्योहारों को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।लोहड़ी, मकर संक्रांति, श्री महाशिवरात्रि की शहर वासियों को बहुत बहुत बधाई दी। कुछ नए ब्राह्मणों ने मेंबरशिप भी ली।

इसमें निम्नलिखित सदस्य उपस्थित हुए पंडित सुनील दत्त, पंडित सतीश कुमार शर्मा, पंडित भगवती प्रसाद रतूड़ी, आचार्य सुरेंद्र पाल शास्त्री, पंडित वकील तिवारी, पंडित श्याम भूतगिरी मंदिर, पंडित मोहित तिवारी, पंडित विवेक शर्मा, पंडित धीरज झा, पंडित नवीन कुमार, पंडित जगपाल शर्मा, पंडित अश्विनी कुमार झा



