Hoshairpur

एनआईए के पूर्व महानिदेशक दिनकर गुप्ता के अनुभव का विद्यार्थियों को होगा लाभः सुदर्शन धीर

होशियारपुर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पूर्व महानिदेशक दिनकर गुप्ता अपने विनम्र एवं मिलनसार स्वभाव के चलते पहले ही समाज एवं अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान व छवि स्थापित कर चुके हैं तथा सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना जीवन शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित करके एक मील पत्थर स्थापित किया है।

यह बात स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने श्री गुप्ता को आईआईटी रोपड़ द्वारा प्रोफेसर आफ प्रेक्टिस नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए एवं श्री गुप्ता को इसके लिए बधाई देते हुए कही। श्री धीर ने कहा कि होशियारपुर में कार्यकाल के समय उन्हें श्री गुप्ता से मिलने व विभिन्न मामलों में सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था तथा उनसे मिले अनुभव को वह आजतक भूल नहीं पाए हैं।

क्योंकि, श्री गुप्ता अपने कार्य में बेहद निपुण थे तथा वह हर समस्या को बड़े ही शांत स्वभाव से हल करने के माहिर थे। इतना ही नहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक पद पर रहते हुए उनके द्वारा काफी बड़े कार्य किए गए तथा अब उनके जीवन भर के अनुभव को प्राप्त कर विद्यार्थी वर्ग भी लाभांवित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page