Hoshairpur

संत बाबा हरि सिंह स्कूल में स्पेशल बच्चों ने लगाई प्रर्दशनी

होशियारपुर: जेएसएस आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला के स्पेशल बच्चों की तरफ से संत बाबा हरि सिंह माडल स्कूल माहिलपुर में मोमबत्तियों की प्रर्दशनी का आयोजन किया गया, इस मौके स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग तरह की मोमबत्तियों की खरीददारी की, इस प्रर्दशनी का उदघाटन स्कूल के प्रिंसीपल शिबू मैथयू की तरफ से किया गया।

इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के पुर्व प्रधान मलकीत सिंह महेड़ू ने कहा कि हर साल आशा किरन स्कूल के स्पेशल बच्चे अपने हुनर का दम दिखाते है, इससे एक तो बच्चों की मानसिक सेहत मजबूत होती है वही दूसरी तरफ स्पेशल बच्चे समाज की मुखय धारा के साथ खुद को जुड़ा हुआ महिसूस करते है।

इस मौके मस्तान सिंह ग्रेवाल, हरमेश तलवाड़, सुनीता रानी, कमलजीत कौर, मनी कुमार, सिमरन कौर आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page