Hoshairpur

भरत मिलाप का दृश्य देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

होशियारपुर : श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में भरत मिलाप का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मौके पर भरत मिलाप का मार्मिक दृश्य देखकर सभी की आंखें भर आईँ और श्री राम का भरत के प्रति प्रेम ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इसके उपरांत अयोध्या नगरी में उत्सव मनाया गया और श्री राम लीला मैदान में अति सुन्दर आतिशबाजी का कार्यक्रम पेश किया गया। आसमान में फूटते पटाखों से वातावरण रोशनी से भर गया और इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप देखा और इसके उपरांत प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भरत मिलाप के उपरांत वह घड़ी आ जाती है जब प्रभु को सिंहासन पर विराजमान किया जाना होता है।

हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप देखा और प्रभु के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजायमान हो गया। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक संदीप सूद ने प्रभु महिमा का गुणगान करके समां बांध दिया। सभी ने नाच-नाचकर प्रभु के दरबार में हाजिरी लगवाई।

इस दौरान दशहरा महोत्सव में सहयोग के लिए कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और गणमान्यों के अलावा सहयोगियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, अश्वनी शर्मा, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, दीपक शारदा , रघुवीर बंटी, कुणाल चतुर्थ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, पुनीत शर्मा, चेतन सूद, प्रमोद शर्मा, रामदेव यादव, आयुष शर्मा, अजय जैन, शिव जैन, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्वनी, विकास कौशल, सौरव शर्मा, अनुराग कालिया, अमित शर्मा, मनी गोगिया, मुकेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page