बिस्त दोआब नहर के साथ लगती जमीनों से मोघें निकालने की सरकार ने दी मंजूरी: डॉ. राज कुमार चब्बेवाल


होशियारपुर, 4 जुलाई ( हरपाल लाडा ): आजादी के कुछ साल बाद बनी बिस्त दोआब नहर से अब नहर के साथ लगती जमीनों में मोघें निकालने का रास्ता साफ हो गया है और इस संबंध में मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने संगठन अध्यक्ष, ब्लॉक इंचार्ज और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी।
डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि हलका चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान हमने लोगों से वायदा किया था कि नहर के साथ लगती जमीनों को नहरी पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और अब यह वायदा पूरा हो गया है, इससे न केवल हलका चब्बेवाल के किसानों को बल्कि साथ लगते फगवाड़ा और गढ़शंकर हलके के गांवों को भी लाभ मिलेगा। अब जिस भी किसान को नहरी पानी की जरूरत है, वह संबंधित नहरी विभाग (जालंधर ब्रांच) को आवेदन देकर मोघे की मांग कर सकता है, जिसके बाद विभाग तुरंत नहर से संबंधित किसान के खेत में पानी उपलब्ध करवाएगा।

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि राज्य की मान सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, जिससे एक तो किसानों को नहरी पानी मिलना सुनिश्चित हुआ है और दूसरा जहां भूजल की बचत हो रही है, वहीं भूजल स्तर भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से नहर बनी है तब से अब तक नहर के साथ लगती जमीन वाले किसानों को इसका लाभ कभी नहीं मिला, लेकिन अब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लिए गए किसान हितैषी फैसले से यह सुनिश्चित हुआ है कि किसानों को नहरी पानी मिलेगा।
डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि दोआबे में अधिकतर किसानों के पास बहुत कम जमीन है, इसलिए हर किसान ट्यूबवेल पर लाखों रुपए खर्च नहीं कर सकता और इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने किसानों को नहरी पानी मुहैया करवाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नहरों के नवीनीकरण पर 4 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अब बिस्त दोआब नहर के किनारे बहुत जल्द रेलिंग लगाई जाएगी ताकि होने वाले हादसों को तुरंत प्रभाव से रोका जा सके। इस अवसर पर संगठन प्रभारी भूपिंदर सिंह, ब्लॉक प्रभारी जसविंदर सिंह खैरा, चरणजीत बंटी, जसपाल सिंह, शिवरंजन सिंह, भरत लाल, कृपाल सिंह, डॉ. विपन, कृपाल सिंह, बिरला सेठ (सभी ब्लॉक प्रभारी), ब्लॉक अध्यक्ष नरेश, गणेश कुमार गिन्नी, जतिंदर कुमार, नरिंदर मेहना, लखवीर सिंह, सुरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह भाम, विकास शर्मा, रिकी परमार बद्दो, जसपाल सिंह, सुखजीत सिंह, जसकरण अजनोहा, हरदीप सिंह दीपा, दलजीत पट्टी भी मौजूद थे।




