Hoshairpur

संस्कारी टीम ने हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अयोध्या में भक्ति और श्रद्धा के साथ किए दर्शन

होशियारपुर : संस्कारी टीम के सीनियर सदस्यों ने हनुमान जयंती (प्रकट उत्सव) के पावन अवसर पर अयोध्या में भक्ति और श्रद्धा के साथ दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी तथा भव्य राम मंदिर में जाकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस विशेष अवसर पर सभी सदस्यों ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए शासन एवं अयोध्या प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। यात्रा के दौरान सभी सदस्यों को अत्यंत गर्व और आनंद की अनुभूति हुई।

हनुमान जी के प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर किए गए इन दिव्य दर्शनों ने सभी के मन को भक्ति, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।

यह यात्रा संस्कारी टीम के लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page