Hoshairpur

12 पंजाब बटालियन एनसीसी होशियारपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लवदीप सिंह सैनी (सेना मेडल) ने सरकारी कॉलेज का किया दौरा

होशियारपुर : 12 पंजाब बटालियन एन.सी.सी. होशियारपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लवदीप सिंह सैनी (सेना मेडल) ने सरकारी कॉलेज, होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर और प्रिंसिपल द्वारा पौधे भी लगाए गए।

एन.सी.सी. इंचार्ज प्रो. हरजिंदर कुमार ने उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. मोनिका भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page