Hoshairpur

स्पेशल ओलंपिक में आशा किरन स्कूल के छात्रों ने रनर अप ट्राफी जीती

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): 26वीं पंजाब स्टेट स्पेशल ओलंपिक 12 से 14 दिसंबर तक लवली प्रोफैशनल युनिवर्सिटी में आयोजित की गई, इस ओलंपिक में हुए मुकाबलों के दौरान जे.एस.एस.आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला के छात्रों बिग स्कूल कैटेगरी में सैकिंड रनर अप ट्राफी जीती। ओलंपिक के दौरान जे.एस.एस.आशा किरन स्कूल के बच्चों ने 10 गोलड मैडल, 5 सिलवर मैडल, 9 बांऊनज मैडल एथलैटिक में और बैडमिंटन टीम गेम में गोलड मैडल विजेता सनी कुमार रहा।

स्कूल के छात्र आरूषी और मीना ने भी सिलवर मैडल जीते। स्पेशल ओलंपिक भारत पंजाब चैप्टर के एरिया डायरेक्टर परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय चैपियनशिप में 23 जिलों ने भाग लिया, इसका उदघाटन लवली युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. रशमी मित्तल ने किया, इस दौरान 1 हजार से ज्यादा एथलीटों ने अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया।

परमजीत सचदेवा ने कहा कि इस स्पेशल ओलंपिक में स्पेशल बच्चों ने जो खेल की भावना दिखाई उससे सभी का दिल खुश हुआ है और हमे खुशी है कि स्पेशल बच्चे खेलों के छेत्र में भी आगे बढ रहे है।

इस मौके स्पेशल ओलंपिक राज्य के प्रधान अशोक अरोड़ा, स्पोर्टस डायरेक्टर मनदीप बराड़, अनिल गोयल, मलकीत सिंह महेड़ू, प्रधान हरबंस सिंह, हरमेश तलवाड़, कोच सुनीता रानी, दिया दूबे, अंजना, अजीत, संजीव कुमार, प्रिंसीपल शैली शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page