Hoshairpur

स. गुरविंदर सिंह बाहरा ने नेत्रदान प्रण पत्र भर कर की मिसाल कायम

होशियारपुर : रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु नेत्रदान जागरुकता फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। जिसके पश्चात रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन स. गुरविंदर सिंह बाहरा से उनके कार्यालय में भेंट की गई।

इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने स. बाहरा को नेत्रदान सम्बन्धी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सोसाइटी कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित लोगों के लिए पिछले 25 वर्षों से कार्य कर रही है। जो अंधेपन का शिकार थे उन्हें परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद से नई आंखें लगवाई गई जो कि अब वह सुंदर संसार को देख रहे हैं इसके साथ साथ सोसाइटी की ओर से 25 शरीर मरणोपरांत मेडिकल कॉलेजों को अनुसंधान के लिए भेजें जा चुके हैं व 210 लोगों द्वारा मरणोपरांत शरीर दान करने हेतु प्रण पत्र भी भरे जा चुके हैं।

इस मौके स.गुरविंदर सिंह बाहरा ने मरणोपरांत नेत्रदान करने हेतु प्रण पत्र भरने की इच्छा प्रकट की और कहा कि किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।स. गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि जिस व्यक्ति को इतना ही नहीं पता कि बाहर दिन है या रात तो इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति कैसे अपनी जिंदगी गुजार रहा है। ऐसे व्यक्ति को अगर रोशनी मिल जाए तो इससे बड़ा और पुण्य का कार्य हो नहीं सकता। उन्होंने विद्यार्थियों व अन्य लोगों से भी अपील की कि वह भी नेत्रदान प्रण पत्र भरकर पुण्य के भागी बने।

इस मौके चेयरमैन जे.बी बहल ने कहा कि स. गुरविंदर सिंह बाहरा के नेत्रदान प्रण पत्र भरने से विद्यार्थी वर्ग में बहुत बड़ा संदेश जाएगा जिससे विद्यार्थी अपने-अपने इलाकों में जाकर भी लोगों को जागरूक करेंगे। श्री बहल ने लोगों से अपील की कि अगर आपके आसपास कोई कॉर्नियल ब्लाइंडनेस से पीड़ित व्यक्ति है तो तुरंत उसका संपर्क सोसाइटी से करवाए ताकि उसका मुफ्त ऑपरेशन करवा कर उसे रोशनी देने का प्रयास किया जा सके।

इस मौके पर स. गुरविंदर सिंह बाहरा को सोसाइटी की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ चंद्र मोहन, वीना चोपड़ा,मदन लाल महाजन, प्रो. दलजीत सिंह,जसवीर कंवर,अश्विनी कुमार दत्ता,कृष्ण किशोर व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page