होली त्योहार रंगो के साथ आपसी प्रेम, सद्भावना व भाईचारे का त्योहारः अरोड़ा

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से प्रधान लायन हरजीत सिंह भाटिया के नेतृत्व में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। त्योहार का शुभारंभ सभी लायन परिवार के सदस्यों के आगमन पर उन्हें रंग गुलाल का तिलक लगाकर किया गया। तदोपरांत फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर प्रधान हरजीत सिंह भाटिया ने सभी का स्वागत किया व आगामी प्रोजैक्टों के बारे में जानकारी प्रदान की।
उपस्थिति को सम्बोधित करते हुये प्रोजैक्ट चेयरमैन लायन व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि आपसी प्रेम, सद्भावना और परस्पर भाईचारे का त्योहार है जो भारत देश में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। श्री अरोड़ा ने बताया कि भारत में होली को अलग अलग नामों से जाना जाता है और इसे मनाने का तरीका भी अलग है। ब्रज की लठमार होली, लड्डू होली और फूलों वाली होली दुनिया भर में मशहूर है। जबकि पंजाब में इसे होला मुहल्ला के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।


तदोपरांत समारोह दौरान बड़ों और बच्चों ने गेम्ज़ खेलकर पूरा आनन्द उठाया व इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुये इसमें नृत्य भी किया और फूलों के साथ होली खेली और जिनमें कोई गिला शिकवा था उसे खत्म करने पर सहमति प्रकट की और बच्चों द्वारा विभिन्न आईटम पेश कर जिनमें स्किट, डांस, मोनो एक्टिंग व होली से सम्बन्धित नाटक पेश कर सभी का मन मोह लिया। नाटक के दौरान बच्चों ने सभी को होली का त्योहार बहुत ही सादगी से बिना किसी शरारत के मनाने पर बल दिया तांकि कोई अणसुखावी घटना न घटित हो सके और आपसी प्रेम प्यार भी बना रहे। अन्त में सभी ने परिवार की तरह भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर लायन विजय अरोड़ा चेयरमैन रोड सेफ्टी, प्रधान हरजीत भाटिया, उमेश राणा, गौरव खट्टड़, संजीव वर्मा, राकेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुखवंत सिंह, हरमेश वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश नंदा, रोहित अग्रवाल, रोहित बरकी, हरीश चुग, पंकज कुमार, सरोज बाला, नीतू भाटिया, रेणु अरोड़ा, अनीता भाटिया, निशा खट्टड़ व अन्य उपस्थित थे।