Hoshairpur
स्वासतिक बरूटा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर होशियारपुर का नाम किया रोशन


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के स्वास्तिक बरूटा पुत्र डॉ. रोहित बरूटा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर होशियारपुर जिले का नाम रोशन किया।
स्वास्तिक ने इस सफलता का सारा श्रेय अपने अध्यापकों द्वारा करवाई गई दृढ़ मेहनत और माता-पिता को दिया।

इस मौके पर उसने कहा कि दृढ़ मेहनत, लगन और परिवार के मार्गदर्शन पर चलकर ही यह कामयाबी हासिल हुई है।
मेरा एक ही सपना है कि मैं अपने माता-पिता, अध्यापकों का नाम और भी ऊँचाइयों पर ले जाऊँ। इस मौके पर दीपिका आदिया परिवार द्वारा स्वास्तिक के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




