Hoshairpur

आशा किरन स्कूल को बस के लिए सैंचुरी पलाईवुड ने दिया 21 लाख का चैक

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): जे.एस.एस.आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में सज्जन भजनका चेयरमैन सैंचुरी पलाईवुड लिमटिड, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम भजनका के दिशा निर्देश पर अशोक गोयल पलांट हैड इंचार्ज होशियारपुर, बी.एस.जसवाल एच.आर., की तरफ से 21 लाख रुपए का चैक स्कूल बस खरीदने के लिए आशादीप वैलफेयर सोसायटी के मैंबरों को सौंपा।

इस मौके अशोक गोयल और बी.एस.जसवाल ने छात्रों के साथ मुलाकात की और कहा कि स्पेशल छात्रों को हर सुविधा मिलनी चाहिए जैसे कि दूसरे बच्चों को मिलती है। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने बताया कि स्कूल में 110 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे है, इनमे से 25 छात्र लडक़ों के होस्टल में रहते है, इन स्पेशल छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों और सभयाचार के साथ जोडऩे के लिए भी समय-समय पर स्कूल में समागम करवाए जाते है।

उन्होंने बताया कि स्कूल के पास पहले 3 बसें मौजूद है जो कि 30-35 किलोमीटर के एरिया से स्पेशल बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचती है तां जो शिक्षा देकर इन छात्रों को समाज की मुखय धारा के साथ जोड़ा जा सके। इस मौके अशोक गोयल और बी.एस.जसवाल ने कहा कि आशा किरन स्कूल में स्पेशल बच्चों को शिक्षा का ज्ञांन देकर आगे बढने में मदद की जा रही है, उन्होंने कहा कि स्पेशल बच्चों की यह सेवा महान है और हम सभी को भी इस सेवा में बनता योगदान डालना चाहिए।

इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के पुर्व प्रधान मलकीत सिंह महेड़ू, हरीश तलवाड़, राम आसरा, हरमेश तलवाड़, प्रिंसीपल शैली शर्मा और स्टाफ के दूसरे मैंबर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page