Hoshairpur

स्कूल के बच्चे सड़क ध्यानपूर्वक पार करें : सनी सैनी

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ) : जिला होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आदरणीय अंशिका जैन आईएएस के आदेशनुसार एवं रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमनदीप कौर गुमन PCS के दिशा निर्देश में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, पंजाब पुलिस,रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की टीम के साथ मिलकर 27 नवंबर 2025 दिन वीरवार को सड़क सुरक्षा मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बारे में जानकारी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लैमिन तहसील दसुआ जिला होशियारपुर में दी गयी

रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन का भावुक संदेश—“हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं, अपने अपने परिवार को देखकर पहने ”रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाईस प्रेजिडेंट सनी सैनी ने आज सरकारी स्कूल में बच्चों को जागरूक किया आप सड़क ध्यानपूर्वक पर करें सड़क के दोनों साइड देखकर ही अपनी सड़क पर करें सही कर पर चलते समय अपनी साइड ही चले दुपहिया चालकों को समझाते हुए कहा—

उलटी दिशा में अपने अपने वाहन बिल्कुल ना चलाये और मोबाइल फोन का इस्तेमाल गाड़ी चलाते समय बिल्कुल ना करें अपने 4 साल के बच्चे को हेलमेट ISI पहनना अनिवार्य है ISI मार्क हेलमेट ही पहने और शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए बिल्कुल ना दें वरना आपका चालान पुलिस के द्वारा ₹25000 का जुर्माना और माता-पिता को 3 साल की जेल हो सकती है एवं इस समय पूरे देश के अंदर मोटर व्हीकल एक्ट 2019 जुर्माना 10 गुना हो चुके हैं मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत वरना आपका चालान सीसीटीवी के माध्यम से आपके घर पर भी आ सकता है कृपया सड़क पर बिना वजह होरन ना बजाये

हमेशा ISI मार्क हेलमेट ही पहनें

कार में दोनों सीट बेल्ट ज़रूर लगाएं

दुपहिया वाहन बीच सड़क में नहीं, साइड में चलाएं

सभी वाहन दस्तावेज़ अपडेट रखें

कोहरे में धीमी रफ्तार चुनें

गाड़ी पर रिफ्लेक्टर टेप अबश्य ही लगाएं

नशे में गाड़ी कभी न चलाएं

उन्होंने एक ऐसी पंक्ति कही जिसने सभी को झकझोर दिया—

> “हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं पहनना चाहिए…

हेलमेट पहनते वक्त अपने परिवार की तस्वीर याद आनी चाहिए।”

ये वाक्य दिल पर सीधा असर करता है।

क्योंकि सड़क पर मरने वाला व्यक्ति अकेला नहीं मरता—

उसके साथ उसका पूरा परिवार टूट जाता है।

जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं, हम सबकी है

पुलिस, प्रशासन, सरकारी एजेंसियाँ—

ये सभी आपकी सुरक्षा के लिए काम करती हैं।

लेकिन सड़क पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी अपनी है।

पंजाब सरकार लगातार—

CCTV कैमरा बढ़ा रही है

लेन सिस्टम को मजबूत कर रही है

चालान सिस्टम को स्मार्ट बना रही है

स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला रही है

लेकिन सड़क पर आपकी एक छोटी गलती इन सब कोशिशों पर पानी फेर सकती है।

इसलिए सतर्क रहें सावधान रहें सड़क पर सुरक्षित चले जान है तो जहांन है आप सभी का जीवन बहुत अनमोल है आप ज्यादा से ज्यादा अपने आसपास के लोगों को ट्रैफिक के नियम की जानकारी अबश्य दें आप सभी हमेशा शासन एवं प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें क्योंकि यही आपके दुख सुख के साथी दिन एवं रात के हैं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page