Hoshairpur

नए सदस्यों के शामिल होने से सोसाइटी को मिला और बल : जे. बी. बहल

होशियारपुर : रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की विशेष बैठक प्रधान जे.बी.बहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सोसाइटी में शामिल हुए नए मेंबर जिनमें श्री सुरेंद्र दीवान, संजय सूद, ए. एस. कंग ,प्रो. सी.बी. अरोड़ा, भवदीप बाली, नरेश जैन को फूलों की स्टिक देकर उनका स्वागत करते हुए विधिवत रूप से सोसाइटी में शामिल किया।

इस मौके पर प्रो. दलजीत सिंह ने आए हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सोसाइटी में शामिल करने हेतु कार्रवाई पूरी करते हुए सोसाइटी में शामिल करवाया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सोसाइटी के कार्यों व नेत्रदान संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सोसाइटी अब तक 4118 लोगों को नई आंखें लगवा कर रोशनी प्रदान कर चुकी है और यह मुहिम लगातार 1998 से जारी है। श्री अरोड़ा ने बताया कि सोसाइटी का प्रयास है कि देश से अंधेपन को जड़ से खत्म करना। यह तभी संभव है कि देश का प्रत्येक सदस्य यह प्रण करें कि वह मरणोपरांत नेत्रदान करने हेतु प्रण पत्र भरेगा।

अभी तक भी देश में कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ितों की संख्या बहुत अधिक है जबकि कॉर्निया की कलेक्शन बहुत कम है। इसलिए सोसाइटी अपने स्तर पर भरपूर प्रयास कर रही है कि लोग नेत्रदान प्रण पत्र भरने के लिए आगे आए ताकि अंधेपन को देश से खत्म किया जा सके।

इस अवसर पर प्रधान जे. बी बहल ने कहा कि आज शहर के प्रमुख व्यक्ति जिन्होंने सोसाइटी में शामिल होकर हमारा मान बढ़ाया है और सोसाइटी को उनके आने से बहुत बल मिला है जिसके लिए वह नवनिर्वाचित सदस्यों के आभारी रहेंगे और श्री बहल ने बताया कि जल्द ही सोसाइटी की और से प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक कॉलेजों के साथ एम.ओ.यू. साइन किए जा रहे हैं।

जिसके तहत अधिक संख्या में विद्यार्थी वर्ग नेत्रदान मुहिम के साथ जुड़े और नेत्रदान प्रण पत्र भरने हेतु अपने परिवार के सदस्यों, मोहल्ला निवासियों व रिश्तेदारों आदि को जागरूक करें जिससे नेत्रदान को और बढ़ावा मिलेगा व जिससे कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ितों को लाभ मिलेगा।

नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे हैं कि आज सोसाइटी के सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं और वह सभी अपनी सेवाएं सोसाइटी को प्रदान करते रहेंगे और जो भी कार्य सोसाइटी की ओर से मिलेगा उसे वह तन मन धन व ईमानदारी से निभाएंगे अंत में प्रिंसिपल डी.के.शर्मा ने उपस्थिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से सोसाइटी द्वारा नेत्रदान जागरूकता मुहिम में और तेजी आएगी।

इस अवसर पर विजय अरोड़ा, अविनाश सूद, प्रि. डी.के शर्मा, जसबीर कंवर,प्रो. राजीव शर्मा,वीना चोपड़ा,अश्वनी कुमार दत्ता,ईशान जैन, दविंदर अरोड़ा, अनिला चड्डा,दीपक मेंहदीरत्ता, कृष्ण किशोर व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page